सैयदराजा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और नृत्य प्रस्तुत किया।
मेले में विभिन्न विषयों की शिक्षिकाओं ने छात्राओं को संबंधित विषयों में उपलब्ध करियर के अवसरों की जानकारी दी। डॉ. आरती मिश्रा ने मानविकी वर्ग से पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए भविष्य में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में बताया। शिक्षिका विभा ने विज्ञान विषय के माध्यम से करियर बनाने के विकल्पों की जानकारी दी। वहीं तनु ने गणित, उषा ने हिंदी और शशि ने कला व डॉ. चंद्रकिरण ने संस्कृत विषय से जुड़े रोजगार एवं करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. सुभद्रा कुमारी ने संगीत के क्षेत्र में भविष्य संवारने के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी।जबकि शिक्षिका कामनी ने विद्यालय की पुरातन छात्राओं की उपलब्धियों की चर्चा की।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत सैयदराजा की अध्यक्ष आभा जायसवाल ने छात्राओं को कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा गोस्वामी ने कहा कि छात्राएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार रोजगारपरक विषयों का चयन करें तथा निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करें।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुभद्रा कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed