चंदौली में 12 जून, 2026 को प्रशासन ने दो प्रमुख मसाला कंपनियों ‘रॉयल’ और ‘आर एल (RL)’ पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में तैयार और कच्चे मसालों के नमूने जब्त किए गए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में, कमिश्नर (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अलीगंज, लखनऊ) और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के सख्त आदेशों के बाद पूरे जिले में मसालों के खिलाफ यह महा-अभियान शुरू किया गया है।

प्रशासनिक टीम ने जनपद की सीमाओं में संचालित होने वाली ‘रॉयल मसाले’ और ‘आर एल (RL) मसाले’ नामक दो प्रमुख इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर गहन जांच करते हुए हल्दी, धनिया, मिर्चा और अन्य तैयार व कच्चे मसालों के भारी मात्रा में सैंपल जब्त किए।

प्रशासन ने इन सभी संदिग्ध मसालों को मौके पर ही सील कर दिया और इन्हें तत्काल जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया है।

इस कार्रवाई का निर्देशन सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के. एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। विशेष अभियान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और रणधीर सिंह यादव शामिल थे।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के तुरंत बाद इन कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed