Anant Singh MLA: बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे. पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है. कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से विधानसभा लाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह को सिर्फ शपथ लेने के लिए कोर्ट से इजाजत मिली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें जमानत नहीं मिली है. इसका मतलब है कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वह वापस बेउर जेल लौट जाएंगे.
