चंदौली -फायर सर्विस चंदौली के मुख्य अग्निशमन् कार्यालय के मुंशी द्वारा घुस लेने की शिकायत पर शुक्रवार को वाराणसी स्थित सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने छापेमारी कर अग्निशमन के एक मुंशी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है, अग्निशमन अधिकारी के कार्यालय में अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अग्नि शमन सुरक्षा एवं एनओसी जारी करने के नाम पर भारी रिश्वत ली जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मुगलसराय स्थित अग्नि शमन अधिकारी के कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कार्यालय में तैनात मुंशी एवं फायर ब्रिगेड के कॉन्स्टेबल राजकमल को आवेदनकर्ता से घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसपर वहा तैनात एक सिपाही ने विरोध करना सुरु कर दिया जिसका फायदा उठाकर गिरफ्तार मुंशी भागने की कोशिश की लेकिन विजिलेंस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। टीम आरोपी को अपने साथ वाराणसी लेकर गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।चंदौली के अग्निशमन विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं। बगैर चढ़ावा चढ़ावे किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलता है। एक बार चढ़ावा चढ़ा दिया तो एनओसी दे दी जाती है भले ही भवन मानकों को पूरा करे या न करे। यही वजह है कि मुगलसराय सहित जिले में कई होटल हॉस्पिटल और गेस्ट हाउस सकरी गलियों में संचालित हो रहे हैं। यही नहीं यहां कुछ दीवान और सिपाही वर्षों से जुगाड़ा लगाकर जाने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *