चन्दौली । अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आम लोगो से लेकर नेता व अफसरों तक हर किसी ने इस विशेष दिन पर योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा । लोकसभा भदोही सांसद डॉ बिनोद बिंद ने काशी नरेश राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण सुना एवं योगाभ्यास में भाग लिया।
सांसद डॉ बिनोद बिंद ने कहा योग न केवल भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, बल्कि यह आत्मिक संतुलन, मानसिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता का अद्वितीय मार्ग भी है।
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग ने वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति की गौरवमयी पताका फहराई है। आज पूरा विश्व ‘योग’ के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक चेतना और जीवन शैली से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि
11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के साथ संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है । यह केवल एक नारा नही बल्कि हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है । हम सबका स्वास्थ्य पर्यावरण और भविष्य वापस में जुड़े हुए है । योग इन तीनो को संतुलित करने का सबसे कारगर तरीका है । सांसद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को दुनिया के लिए पॉज़ बटन बताया है । योग दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को आव्हान किया कि योग को सिर्फ व्यक्तिगत अभ्यास नही बल्कि वैश्विक साझेदारी व लोकनीति का हिस्सा बनाया जाय । प्रधानमंत्री ने आव्हान भी किया कि आइए हम सब मिलकर योग को एक जनआंदोलन बनाये । एक ऐसा आंदोलन जो विश्व को शांति स्वास्थ्य और समरसता की ओर ले जाये । जहां हर व्यक्ति दिन की शुरुआत योग से करे और जीवन मे संतुलन पाएं जहां हर समाज योग से जुड़े और तनाव से मुक्त हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed