मालगोदाम यार्ड में डिब्बे की रिपेयरिंग के दौरान कर्रेंट लगने से मजदूर की मौत
ठेकेदार द्वारा सेफ्टी नियमो की की गई अनदेखी
मजदूरों ने ठेकेदार पर लापवाही का लगाया आरोप
डीडीयू । मुग़लसराय कोतवाली स्थित मालगोदाम यार्ड में मालगाड़ी पर चढ़कर जैसे ही मजदूर ने वेल्डिंग का तार पकड़ा उसमे करेंट आ गया और मजदूर अचेत होकर नीचे गिर गया । मौके पर मजदूर के साथियों ने उसे आनन फानन में सरकारी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मालगोदाम यार्ड में मजदूर ठेका प्रथा पर कार्य करता था। घटना के बाद से साथी कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। साथ कर्मचारियों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथी कर्मचारी ने बताया कि मृतक का हैंड ग्लब्स फटा हुआ था।
नगर के मालगोदाम स्थित यार्ड में मालगाड़ी की डिब्बो की रिपेंयरिंग का कार्य होता है। वहां काफी संख्या में मजदूर ठेका प्रथा पर कार्य करते हैं। चंदौली मधुपुर निवासी अजहरूद्दीन (25) भी वहां कार्य करता था। साथ कर्मियों ने बताया कि मंगलवार को दिन में वह सीढ़ी पर चढ़ रहा था। इस दौरान उसे करंट लगा। उसने बताया कि यहां करंट आ रहा है। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसका एक साथ उसे उठाने के लिए दौड़ा। पास जाते ही जैसे उसने अजहरूद्दीन का छुआ तो उसे भी करंट लगा। बाद में अन्य कर्मचारियों ने उसे किसी प्रकार वहां से किनारे किया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार ले गये। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से साथ कर्मचारियों में आक्रोश पनप गया। साथ कर्मचारी ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि हम लोगों के ग्लब्स फट चुके है लेकिन उसे आज तक नहीं बदला गया। वहीं कई जगहों पर तारें कटी हुई लेकिन उसे सही करने के लिए टेप तक नहीं दिया जाता है। कई बार सेफ़्टी से जुड़े कई उपकरण खुद से खरीदने पड़ते है। कर्मचारी ने बताया कि अजहरूद्दीन के ग्लब्स भी फटे हुए थे। हालांकि घटना के काफी देर बाद भी ना तो रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर आया और ना ही ठेकेदार की तरफ से कोई भी वहां पहुंचा। मृतक का शव काफी देर तक अस्पताल में पड़ा रहा।