चन्दौली – डीडीयू जंक्शन पर गुरुवार को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरप्तार किया जिसके पास से 60 लाख रुपये बरामद किया गया । युवक के पास से नोट से संबंधित कोई कागजात नही था । आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत ने आयकर विभाग को सूचना देकर आवश्यक करवाई में लगे है ।
मिली जानकारी के अनुसार डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत व जीआरपी की टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है । इसी क्रम में गुरुवार को डीडीयू जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर काला रंग का बैग लिए एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया । जो आरपीएफ के चेकिंग अभियान को देखकर इधर उधर जाने लगा । शक होने पर आरपीएफ की टीम ने जब उसे रोक कर उसकी बैग की तलासी ली तो बैग नोट से भरा देख आरपीएफ दंग रह गयी । जब उसे आरपीएफ पोस्ट पर ले जाकर पूछताछ की गई तो अपना नाम विकास कुमार निवासी जमुहार सासाराम बताया । उसने बताया कि बनारस से पवन नामक युवक ने उसे नोटो से भरा बैग दिया था जिसे हम लेकर सड़क मार्ग द्वारा बनारस से चलकर डीडीयू जक्शन पर ट्रैन पकड़ने के लिए आया ही था तभी पुलिसकर्मियों ने पकड़ ली । आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि लगातार डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त तत्वाधान में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में गुरुवार को भी चेकिंग अभियान के दौरान डीडीयू जंक्शन के फुट ओवर ब्रीज से एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जिसे चेक किया गया तो भारी मात्रा में उसमें 500-500 के नोटो के बंडल था । जब उसकी गिनती की गई तो कुल 60 लाख रुपए थे । युवक को गिरप्तार कर आयकर विभाग को बुला लिया गया है आगे की करवाई की जा रही है ।
